{"_id":"6482b81f6e377c69370244d5","slug":"one-killed-and-three-injured-in-siddharthnagar-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में हादसा: बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में हादसा: बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
Fri, 09 Jun 2023 10:56 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:56 AM IST
सार
थानाध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीन घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक आकाश उपाध्याय। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में चिल्हिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव के पास नेशनल हाइवे पर बृहस्पतिवार की रात दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे एक युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के परसिया निवासी आकाश उपाध्याय (23) पुत्र देवनारायन उपाध्याय की मौत हो गई है।
वह शोहरतगढ़ के एक निजी अस्पताल के पैथालॉजी में प्रैक्टिस कर रहा था। वह बाइक से अपने गांव निवासी रवि उपाध्याय के साथ परसिया जा रहा था। जैसे गांव के मोड़ के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार बाइक गांव से निकली और आमने सामने से टक्कर हो गई।
हादसे में परसिया गांव में रिश्तेदारी आए बासी थाना क्षेत्र के जमलाजोत निवासी प्रदीप व शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी प्रकाश, आकाश उपाध्याय, रवि उपाध्याय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आकाश उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो: विरोध करने पर बोला- इतनी गोली मारूंगा, कोई पहचान भी नहीं पाएगा
रवि उपाध्याय, प्रदीप व प्रकाश का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों बाइक के चालक हेलमेट नहीं पहने थे। आकाश उपाध्याय उपाध्याय का सिर फट जाने से शरीर का खून ज्यादा निकल गया था। इसी वजह से उसकी मौत हुई है।
इस संबध थानाध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीन घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।