फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead body of leady found in pond in basti

कुएं में मिला युवती का शव, मची सनसनी

Sun, 10 Jan 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
dead body of leady found in pond in basti
कुएं में मिला युवती का शव, मची सनसनी
विज्ञापन

हर्रैया। कस्बे में हाईवे के समीप बभनान चौराहे के पास बने ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर कुएं में युवती का शव उतराता मिला। उसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के गले पर मिले निशान के तहत हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई।
शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक व्यक्ति ने कुएं में उतराए हुए शव को देखा। कुछ ही देर में यह खबर फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर एसआई सुरेश यादव, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, अजय यादव, राजू मौके पर पहुंचे। कुएं में शव को देखकर पुलिस व लोगों ने पहले उसे गारमेंट की दुकान के सामने रखा जाने वाला पुतला होने की आशंका जताई। रस्सियों के सहारे उसको बाहर निकाला तो वह युवती का शव था।
विज्ञापन

आसमानी रंग की कुर्ती और काले रंग का प्लाजो उसके शरीर पर था। उम्र 28 से 30 वर्ष के बीच आंकी गई। नाक में उसने पीली धातु की नथिया व बाएं हाथ की एक उंगली में रिंग थी। शव की हालत देख घटना शुक्रवार रात की लग रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष हर्रैया सर्वेश राय ने बताया कि शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed