फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of electricity worker found on railway track

Basti News: बिजली कर्मचारी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Sat, 10 Aug 2024 05:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 10 Aug 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of electricity worker found on railway track
- रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर पश्चिम सिटकोहर गांव के पास मिला
विज्ञापन

- गौर क्षेत्र के सिद्धौर गांव का रहने वाला ह युवक

संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर पश्चिम सिटकोहर गांव के पास शुक्रवार को सुबह में अप रेलवे लाइन ट्रैक पर युवक का शव पाया गया, जिसका धड़ से सिर अलग था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने में जुट गई। दोपहर बाद युवक की पहचान गौर थाना के सिद्धौर गांव के राजपाल चौधरी (38) के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक गौर क्षेत्र के सिद्धौर गांव निवासी राजपाल चौधरी बांदा जनपद में बिजली विभाग में कर्मचारी थे। वह पिछले दो माह से घर पर रह रहे थे। पुलिस और परिवार के मुताबिक वह बृहस्पतिवार की शाम से घर से लापता थे। सुबह में उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला।
विज्ञापन


पहचान होने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उप निरीक्षक विनय सिंह ने बताया कि राजपाल बिजली विभाग में कर्मचारी था। पिछले काफी दिनों से घर रह रहा था। उसने आत्महत्या किया तो क्यों किया, यह बात किसी के समझ में नहीं आ रही है, इतना जरूर है कि गांव में दबी जुबान से लोग चर्चा कर रहे हैं कि युवक और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। मगर मामला जो भी कुछ हो पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed