फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of bus driver found hanging from a tree

Basti News: संतकबीरनगर के बस चालक का पेड़ से लटका मिला शव

Wed, 08 Nov 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 08 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dead body of bus driver found hanging from a tree
लालगंज थाना क्षेत्र के कोप गांव के पास नदी के किनारे की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज, बस्ती । लालगंज बाजार से सटे कोप गांव के पास कुआनो नदी के किनारे मंगलवार सुबह बबूल के पेड़ से लटका संतकबीरनगर जिले के रहने वाले बस चालक का शव मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। उसके बेटे ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि युवक का गांव की एक महिला से संबंध का। इसकी जानकारी होने के बाद एक दिन पहले महिला के पति ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसकी पत्नी घर से गायब हो गई थी। माना जा रहा है कि वह खुद केस में फंस न जाए, इस घबराहट में उसने आत्महत्या कर लिया। मौके से नमकीन के पैकेट, शराब की शीशी आदि मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक, लालगंज बाजार के कोप गांव के पास कुआनो नदी के किनारे सुबह करीब छह बजे जब आसपास के लोग पहुंचे तो बबूल के पेड़ पर शव लटका हुआ दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना लालगंज चौकी प्रभारी राम भवन प्रजापति को दी। सूचना मिलते ही लालगंज थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स पहुंचकर मौके पर मिले आधार कार्ड ई-श्रम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के माध्यम से पहचान संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के भीटी माफी गांव के 46 वर्षीय दिलीप शर्मा के रूप में की। जेब में मोबाइल फोन मिलने के बाद उसके जरिये परिवार के लोगों को सूचना दी गई। मृतक के बड़े पुत्र ओमकार उर्फ बादल और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। रिश्तेदार व पुत्र की मौजूदगी में लालगंज पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मौके पर मृतक का आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ई-श्रम कार्ड, शराब व पानी की बोतल, खाली गिलास, चिप्स-नमकीन, प्लास्टिक का झोला व मृतक का चप्पल मिला।
विज्ञापन

...
शर्ट पर लिखा था शायरी
महुली थाना क्षेत्र के भीटी माफी निवासी दिलीप शर्मा पेशे से चालक थे। इनके तीन पुत्र ओमकार उर्फ बादल , सुमित, व आनंद हैं। पुलिस के मुताबिक दिलीप ने फंदा लगाने से पहले जमीन और अपने शर्ट पर शायरी और मरने की वजह के बारे में लिखा था। हालांकि, वह ज्यादा पठनीय नहीं था, लेकिन इतना जरूर समझ में आया कि खुशी और गम में अपनी जान दे रहा हूं। एक महिला का नाम लिखते हुए लिखा है कि उसके गम में वह जान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
रविवार को घर से झोला लेकर निकला था दिलीप
गांव के प्रधान के साथ पहुंचे दिलीप के बेटे ने बताया कि वह रविवार शाम को ही घर से पैदल निकल गए थे। घर से सिर्फ प्लास्टिक का झोला उनके हाथ में था। सोमवार को दिन भर-रात भर कहां रहे और कैसे लालगंज के पास पहुंच गए, यह किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed