फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a schoolgirl found in a pond

Basti News: स्कूल निकली छात्रा का शव पोखरे में मिला

Mon, 18 Sep 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a schoolgirl found in a pond
मुंडेरवा थानाक्षेत्र के छितही नरसिंह गांव की रहने वाली थी काजल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शनिवार को घर से स्कूल निकली हाईस्कूल की छात्रा का शव रविवार को कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास पोखरे में मिला। उसका बस्ता और साइकिल भी पोखरे के पास मिली।
जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के छितही नरसिंह गांव की रहने वाली 15 वर्षीय काजल पुत्री बृजेश उर्फ कन्हैया दौलतपुर में निजी विद्यालय में 10वीं की छात्रा थी। उसके चाचा गोविंद ने बताया कि रोज की तरह काजल साइकिल से शनिवार की सुबह स्कूल के लिए निकली थी। घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पोखरे के पास उसका बस्ता और साइकिल मिली।
विज्ञापन

देर रात इसकी पुलिस को जानकारी दी गई। अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस खोजबीन करने लगी। रविवार सुबह उसी पोखरे में उसका शव पाया गया। पुलिस के अनुसार, छात्रा के कपड़े, जूते-मोजे सब बिल्कुल दुरुस्त पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed