फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a man found hanging from the railing of the roof in Basti

10 दिन पहले मुंबई से लौटा था बेटा: बिजली कटी तो छत पर सोने गया था सोनू, सुबह मां जगाने गई तो मंजर देख उड़े होश

Sun, 11 Jun 2023 05:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 11 Jun 2023 05:34 PM IST
सार

मृतक के पिता गंगाराम दुबई में रहकर नौकरी करते थे। दो वर्ष पहले लगे लॉकडाउन के दौरान दुबई में ही उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Dead body of a man found hanging from the railing of the roof in Basti
मृतक सोनू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती स्थित पैकोलिया थानाक्षेत्र के महादेवा गांव के 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पैकोलिया थानाक्षेत्र के महादेवा निवासी 21 वर्षीय सोनू विश्वकर्मा शनिवार रात भोजन करके सोया था। रात में बिजली चली गयी तो वह अपने दो मंजिला घर की छत पर सोने चला गया। सुबह उसकी मां अनीता देवी जागी तो बेटे को जगाने के लिए ऊपर की मंजिल पर गई। वहां दूसरी मंजिल के छत पर बने (ग्रिल) रेलिंग के सहारे लटका शव देख चीखने-चिल्लाने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग दौड़ कर गये और नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक सोनू करीब 10 दिन पहले मुंबई से घर आया था। मृतक के पिता गंगाराम दुबई में रहकर नौकरी करते थे। दो वर्ष पहले लगे लॉकडाउन के दौरान दुबई में ही उनकी मौत हो गई थी। एक माह बाद उनका शव घर पर आया था। 

विज्ञापन

दो भाई बहनों में सोनू दूसरे नंबर पर था। बड़ी बहन पूजा की शादी हो चुकी है। मृतक से छोटा 18 वर्षीय भाई मोनू और 14 वर्षीय बहन रोली है। सोनू की शादी नहीं हुई थी। मौत का कारण अज्ञात है। घटना की सूचना मृतक के चाचा राम चन्दर विश्वकर्मा ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed