फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead body

फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 06 Nov 2020 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
dead body
लालगंज थाने के पाकरडांड़ की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा/बनकटी (बस्ती)। लालगंज थाने के पाकरडांड़ निवासी 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में कुंडे के सहारे फंदे से लटका मिला।

32 वर्षीय सूरज पुत्र सीताराम मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। शुक्रवार को वह कहीं काम करने नहीं गए। कहीं से टहलकर आने के बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गए। काफी देर तक न जागने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा पीटना शुरू किया। अंदर से किसी के आहट न मिलने पर जोर देकर दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देख घरवालों पैरों तले जमीन सरक गई। अंदर फंदे से लटका हुआ शव मिला। पत्नी अर्चना तीन वर्ष से मायके में है। शुक्रवार को ही वह ससुराल लौटी है। दो बेटियाें श्रद्धा छह वर्ष आराध्या चार वर्ष के अलावा एक अविवाहित बहन परिवार में है। बताया जा रहा है कि परिवार के बाकी सभी लोग धान काटने के लिए खेत में गए थे। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed