फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead bodies of two youths found hanging in the house at two places

Basti News: दो जगह घर में फंदे से लटके मिले दो युवकों के शव

Tue, 05 Dec 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two youths found hanging in the house at two places
बस्ती। रविवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव घर में फंदे से लटके मिले। दोनों का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। उनकी पत्नियां मायके में थीं। युवकों के शव पैकोलिया थाना क्षेत्र की नगर पंचायत बभनान के अंबेडकर नगर वार्ड और छावनी थाना क्षेत्र के सेवरालाला गांव में मिले। परिवार वालों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि बभनान में मृत पाए गए युवक की मां ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, छावनी थाना क्षेत्र के सेवरालाला गांव में रविवार को अतुल शुक्ला पुत्र राम निरंजन शुक्ल (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह देर तक दरवाजा बंद रहने पर पड़ोस के लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका था। दो दिन पहले पत्नी पूजा शुक्ला से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी अपनी दो बच्चियों को लेकर मायके चली गई थी। मृतक के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। मृतक की मां भी वहीं रहती है। घटना के समय घर में कोई और नहीं था। गांव वालों ने बताया कि मृतक के पिता शराब पीने की लत के चलते अपनी जमीन बेच चुके हैं। मृतक भी आर्थिक तंगी झेलते हुए नशे का आदी हो गया था। लोग आर्थिक तंगी को आत्महत्या का कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, पैकोलिया थाना क्षेत्र की नगर पंचायत बभनान के अंबेडकर नगर वार्ड निवासी प्रिंकू मुंबई में रहता था। इन दिनों घर आया था। पांच भाई व एक बहन में चौथे नंबर का प्रिंकू पत्नी को लेकर छप्पर के मकान में अलग रहता था। मां शारदा ने बताया कि रविवार शाम को उसे कुछ लोग साथ लेकर बभनान बाजार में खाना खाने गए थे। रात साढ़े 11 बजे तक वापस न आने पर मां ढूंढते हुए आसपास गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रात में वह कब घर आकर सो गया किसी को जानकारी नहीं हुई। मां के मुताबिक, सुबह वह झाडूु लगाने गई तो प्रिंकू का शव छप्पर के बांस से लटका पाया। थानाध्यक्ष पैकोलिया जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
मजदूरी के लिए विवाद की चर्चा
- चर्चा है कि नगर पंचायत बभनान क्षेत्र का एक युवक आंध्र प्रदेश सहित कई प्रदेशों में पीओपी का काम करता है। वह बभनान व आसपास के मजदूरों को ज्यादा मजदूरी देने का लालच देकर अपने ले जाता है। बाद में मजदूरी में कटौती कर लेता है। कहा जा रहा है कि प्रिंकू भी उसका शिकार हुआ था। युवक से उसका पैसे की लेनदेन को लेकर रात में विवाद भी हुआ था।

-------------------
सूचना मिलने पर भी नहीं आई पत्नी
- गांव के लोगों का कहना है कि प्रिंकू की काफी समय से पत्नी से अनबन चल रही थी। उसकी शादी चार वर्ष पूर्व प्रिया के साथ हुई थी। कई बार विवाद के बाद पंचायत हुई, लेकिन दोनों के रिश्ते में सुधार नहीं आया। सोमवार को पति की मौत की सूचना के बाद भी वह देखने नहीं आई। इस बात को लेकर गांव के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed