{"_id":"6879552ab8d71fe17604f3ff","slug":"dcm-collided-with-a-tree-and-fell-into-a-pit-driver-died-basti-news-c-207-1-sgkp1006-140280-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी डीसीएम, चालक की मौत
Fri, 18 Jul 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर रजौली गांव सामने बृहस्पतिवार को भोर में डीसीएम को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर गड्ढे में चली गई। चालक हरिओम पुत्र रघुवीर निवासी नगलना थाना बसरेहर जनपद इटावा केबिन में फंसा रहा। बॉडी काटकर उसे निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को भोर में खाली डीसीएम लेकर चालक हरिओम बस्ती से लखनऊ की ओर जा रहा था। रजौली गांव के सामने स्थित कट के पास किसी बड़े वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गाड़ी गड्ढे में चली गई।
सूचना पर फायर ब्रिगेड के महेश यादव, चंद्रमौली वर्मा, दीपक यादव, कपिल, सुभाष, धनंजय, अनिल आदि ने हर्रैया पुलिस के साथ घंटों मशक्कत कर कटर से दरवाजा काट कर चालक को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद