{"_id":"69e51c45e47d8854be0307b4","slug":"danger-to-pedestrians-due-to-dry-and-hanging-trees-on-the-roadside-basti-news-c-207-1-bst1006-157153-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क के किनारे सूखे और लटके पेड़ों से राहगीरों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क के किनारे सूखे और लटके पेड़ों से राहगीरों को खतरा
विज्ञापन
मालवीय रोड पर सड़क के किनारे बिजली के तार की तरफ लटकते सूखे पेड़। संवाद
बस्ती। शहर और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के किनारे सूखे एवं लटके हुए पेड़ दुर्घटना का सबब बन गए हैं। आजकल आंधी भी खूब आ रही है। ऐसे में राह चलते लोगों को इन पेड़ों से हादसा होने का खतरा है। लोगों का कहना है कि सूखकर कमजोर हो चुके पेड़ों पर वन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। आंधी आने के दौरान यह पेड़ उखड़कर गिर जा रहे हैं। जिससे बिजली के तार टूट रहे हैं और राहगीर भी चपेट में अनहोनी का शिकार बन रहे हैं।
वन विभाग की तरफ क्षेत्रवार वन रेंजर की तैनाती की गई है। इनकी क्षेत्र में घूम-घूम कर पेड़ों की स्थिति का जायजा लेते रहने की जिम्मेदारी है। बारिश और तूफान के मौसम में हादसों से बचाव के लिए सूखे हुए कमजोर पेड़ों को चिह्नित कर कटवाना चाहिए। यही वजह हैं कि आंधी और बारिश के दौरान लटकते और सूखे पेड़ अचानक सड़क पर या बिजली के तारों पर टूटकर गिर जाते हैं। जिससे हादसे हो रहे हैं। मालवीय रोड स्थित बस स्टैंड चौराहे के पास हरा पेड़ सड़क की तरफ लटका हुआ है।
दो दिन पहले बुधवार को तेज हवा के चलने से एक पेड़ की डाल सड़क पर गिर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया था। गनीमत रही कि उस समय कोई राहगीर इसके चपेट में नहीं आया। पुलिस प्रशासन की मदद से कुछ ही देर में डाल को काटकर हटवाया गया। तब आवागमन बहाल हुआ। महिला अस्पताल के पास एक पेड़ सूखकर खोखला हो चुका है। आंधी आने पर यह कभी भी गिर सकता है। पचपेड़िया मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास भी पेड़ सूख गया है। स्कूल में बच्चों और अभिभावकों का रोजाना आना जाना रहता है। तेज हवा चलने के दौरान इन पेड़ों के नजदीक से गुजरने पर लोग सिहर जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
सूखे पेड़ों का मूल्यांकन कराया जाएगा। यदि सड़क के किनारे ऐसे पेड़ मिलते हैं तो उन्हें हटवाया जाएगा। इसके लिए मातहत अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
-डॉ. शिरीन सिद्दीकी, डीएफओ।