फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Danger of accident due to uprooted stone in the middle of the road, demand for repair

Basti News: सड़क के बीच उखड़ा पत्थर से हादसे का खतरा, मरम्मत की मांग

Wed, 29 Apr 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Danger of accident due to uprooted stone in the middle of the road, demand for repair
नगर बाजार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्मा देवी गेट के निकट सड़क के बीचोबीच उखड़ा हुआ पत्थर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के बीच पत्थर उखाड़कर छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस मार्ग से लगातार छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती रहती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा केवल चेतावनी बोर्ड लगाकर ही मामले को छोड़ दिया गया है। सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। राहगीर संजू ने बताया कि इस तरह सड़क के बीच पत्थर उखड़ा रहना बेहद खतरनाक है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं सतीश का कहना है कि रात्रि के समय इस मार्ग से गुजरना और भी जोखिम भरा हो जाता है, क्योंकि अंधेरे में यह गड्ढा साफ दिखाई नहीं देता। धर्मेंद्र कुमार ने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed