{"_id":"657ca0e8c162a5da7b039fb7","slug":"danger-from-sugarcane-laden-trolleys-and-trucks-basti-news-c-207-1-sgkp1004-8440-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गन्ना लदी ट्रॉलियाें और ट्रक से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गन्ना लदी ट्रॉलियाें और ट्रक से खतरा
Sat, 16 Dec 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
रुधौली। क्षेत्र में इस समय सड़कों पर गन्ना लदी ट्रॉलियां और ट्रक अनियंत्रित होकर चल रहे हैं। इससे आए दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है। सड़क सुरक्षा अभियान का असर इन वाहनों पर भी नहीं पड़ रहा है। इनके पीछे रिफ्लेक्टर व अन्य सांकेतिक लाइटें तक नहीं लगी हुई हैं।
गन्ने के पहाड़ जैसे ढेर और दोनों ओर बेतरतीब ढंग से लटकने के कारण इन वाहनों के बगल से गुजरने में भी डर लगता है। यह वाहन रुधौली से डुमरियागंज, भानपुर, बखिरा मार्ग पर हर दस मिनट पर दिख जाएंगे। एसडीएम आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरटीओ को निर्देश दिए गए हैं कि अनियंत्रित होकर चलने वाले गन्ने लदे वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई करें। मिल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि ओवर लोडिंग वाहनाें पर अपने स्तर से कार्रवाई करें।