फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   damsel body found on the bank of river manorama

Basti: मनोरमा नदी के किनारे झाड़ी में मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 10 Aug 2022 09:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2022 09:44 AM IST
सार

शव देखने से लग रहा था कि युवती के साथ हैवानियत की गई है। उसके हाथ, पैर, नाक, कान में कुछ भी नहीं था। चेहरा काला पड़ गया था और सिर के बाल भी नहीं बचे थे। एसपी ने बताया कि पुलिस जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश करेगी।

विज्ञापन
damsel body found on the bank of river manorama
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हड़ही गांव के पास मनोरमा नदी के किनारे झाड़ी में युवती का शव मिलने के ब? - फोटो : BASTI

विस्तार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हड़ही गांव के दक्षिण मनोरमा नदी के किनारे झाड़ी में लगभग 25 वर्षीय युवती का निर्वस्त्र शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाया। युवती की पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर ज्वलनशील केमिकल फेंकने का भी संदेह जताया जा रहा है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि शव करीब आठ-दस दिन पुराना लग रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह छह बजे हड़ही गांव के दक्षिण मनोरमा नदी में मछली पकड़ने गए पड़ोस गांव के कुछ लोगों की नजर नदी में पेड़ की टहनी से दबे शव पर पड़ी। शव निर्वस्त्र था। लोगों ने गांव वालों को बताया। गांव के चौकीदार गिरिजेश पांडेय ने थाने पर सूचना दी। एसएचओ कप्तानगंज सत्येंद्र कुंवर टीम के साथ पहुंचे और शव को निकलवाया। मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

शव देखने से लग रहा था कि युवती के साथ हैवानियत की गई है। उसके हाथ, पैर, नाक, कान में कुछ भी नहीं था। चेहरा काला पड़ गया था और सिर के बाल भी नहीं बचे थे। एसपी ने बताया कि पुलिस जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मिलीभगत का संदेह
युवती का शव जिस स्थान पर मिला है, वह जंगली इलाका है। लोगों का कहना है कि कोई भी बाहरी आदमी बिना स्थानीय लोगों के सहयोग के उस जगह पहुंच ही नहीं सकता। बाइक या चार पहिया वाहन का कोई रास्ता नहीं हैं।
 

पहले भी हत्या करके फेंके गए हैं शव
कप्तानगंज थाने की मनोरमा नदी अपराधियों के लिए मुफीद ठिकाना बन गया है। वर्ष 2021 में कप्तानगंज थाने के परसपुरा गांव के श्रवण का शव टिकरिया गांव के निकट मनोरमा नदी में फेंका गया था। चार साल पहले पिपरौल घाट के निकट एक अज्ञात महिला का शव फेंका गया था। दो साल पहले पैकोलिया थाने के खरथुआ गांव के रहने वाले छात्र मनोज का शव उभाई गांव के निकट फेंका गया था।

चप्पल व शराब की बोतलें मिलीं
जिस जगह पर युवती का शव मिला है, वहां से कुछ दूरी पर पेड़ों के बीच में शराब की बोतलें और पानी का खाली पाउच मिला है। आसपास महिला के एक पैर की चप्पल भी मिली है। जो माना जा रहा है कि उसी युवती का होगा। लग रहा है कि सुनसान इलाके में अपराधियों और पियक्कड़ों का जमावड़ा होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed