फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cyclist dies in bike collision

Basti News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 09 Aug 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 09 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies in bike collision
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के भीटिया-वाल्टरगंज मार्ग पर थाना गेट के समीप साइकिल व बाइक की टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को लगभग चार बजे थाना क्षेत्र के बनताला गांव के 60 वर्षीय जवाहर लाल साइकिल से वाल्टरगंज से भीटिया की तरफ आ रहे थे। पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उनके साइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को सड़क से उठाकर बगल किया तथा घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। मृतक के बेटे मनोज, सुजीत तथा बेटी सोनी , सुमित सहित परिवार के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घायल बाइक चालक कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड़घाट निवासी विपिन कुमार व आशीष कुमार निवासी जामडीह को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

--
दहेज हत्यारोपी ससुर गिरफ्तार
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र लबदहा गांव की विवाहिता नेहा गुप्ता की खुदकुशी के मामले में नामजद मृतका के ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आदित्य राम गुप्ता को खम्हारिया गंगाराम मोड़ पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि लबदहा गांव की नेहा गुप्ता का 27 जुलाई को फंदे से लटका शव मिला था। पुलिस ने उसके पिता राम अवतार की तहरीर पर पति दीपचंद, ससुर आदित्यराम व सास पर दहेज हत्या का केस पंजीकृत किया था। पुलिस ने पति दीपचंद व आरोपी सास को उसी दिन जेल भेज दिया था। जबकि ससुर आदित्य राम गुप्ता फरार चल रहा था। संवाद
--
तीन वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़े
हर्रैया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लंबे अरसे से कोर्ट में अनुपस्थित रहने वाले तीन आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि वारंटी कनिकराम,शाबित अली निवासी मुरादीपुर व राजेश निवासी सकरदहा

के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। संवाद
-
बरामदे में खड़ी बाइक चोरी केस दर्ज
कलवारी। थाना क्षेत्र के कुसौरा से एक बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस को दिए गये तहरीर में अवनीश कुमार निवासी कुसौरा थाना कलवारी ने लिखा है कि 11 जुलाई को रोज की तरह वह अपना बाइक बरामदे में खड़ी की थी। रात 11 बजे पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। रात में लगभग दो बजे वह बाथरूम करने के लिए उठे तो बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed