फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cultural activity

Basti News: भाई बहन के बीच प्यार और सुरक्षा का त्योहार है रक्षा बंधन

Fri, 01 Sep 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 01 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
cultural activity
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रक्षाबन्धन कार्यक्रम का उदघाटन करते वरिष्ठ प्रचारक रामाशीष ।
बस्ती। स्टेशन रोड स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई के द्वारा रक्षा बंधन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रचारक रामाशीष ने कहा कि रक्षा बंधन पर्व सामाजिक त्योहार है। यह भाई और बहन के बीच प्यार और सुरक्षा के पवित्र बंधन का उत्सव है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का उल्लेख महाभारत में भी मिलता है। जब युधिष्ठिर इंद्रप्रस्थ में राजसूय यज्ञ कर रहे थे उस समय सभा में शिशुपाल भी मौजूद था। शिशुपाल ने भगवान श्रीकृष्ण का अपमान किया तो श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से उसका वध कर दिया। लौटते हुए सुदर्शन चक्र से भगवान की छोटी उंगली थोड़ी कट गई और रक्त बहने लगा। यह देख द्रौपदी आगे आईं और उन्होंने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर श्रीकृष्ण की उंगली पर लपेट दिया। इसी समय श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को वचन दिया कि वह एक-एक धागे का ऋण चुकाएंगे। इसके बाद जब कौरवों ने द्रौपदी का चीरहरण करने का प्रयास किया तो श्रीकृष्ण ने चीर बढ़ाकर द्रौपदी की लाज रखी।
विज्ञापन

कहते हैं जिस दिन द्रौपदी ने श्रीकृष्ण की कलाई में साड़ी का पल्लू बांधा था वह श्रावण पूर्णिमा की दिन था। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मकुमारी राज माता आसिमा सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला बौद्धिक प्रमुख राजेश कुमार मिश्र ने किया। मौके पर विभाग संघ चालक नरेंद्र भाटिया, पवन तुलस्यान, सुनील मिश्र, अजय नारायण, आशीष, अभय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed