{"_id":"64ee479eb763ed47500de494","slug":"cultural-activity-basti-news-c-207-1-sgkp1004-3510-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छठी पुण्यतिथि पर याद किए गए मेधा संस्थापक लक्ष्मीकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छठी पुण्यतिथि पर याद किए गए मेधा संस्थापक लक्ष्मीकांत
Wed, 30 Aug 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
मेधा संस्थापक पूर्व आईएएस लक्ष्मीकान्त शुक्ल को छठवीं पुण्य तिथि कार्यकर्ताओं ने मनाया
बस्ती। मेधा संस्थापक पूर्व आईएएस स्व. लक्ष्मीकांत शुक्ल को उनकी छठवीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। लोहिया काॅम्लेक्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मेधा के केंद्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि लक्ष्मीकांत बस्ती के मुख्य विकास अधिकारी पद पर तैनात रहे। वह छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक गए और बाद में छात्रों के पक्ष में निर्णय लेकर आए।
उन्होंने कहा कि सरकारें अब भी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। छात्रों को लाभ दिलाने के लिए मेधा पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चला रही है। एक अक्टूबर को लखनऊ स्थित बापू प्रतिमा के समक्ष आग्रह सत्याग्रह कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा। मौके पर उमेश पांडेय मुन्ना, नरेंद्र मिश्र, राहुल तिवारी, प्रतीक मिश्र, राहुल सिंह, शादाब अहमद, अंकित यादव, अमन मिश्र, प्रशांत मिश्र, शुभम पाठक, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।