{"_id":"64eb92da6de9e9102e0e14eb","slug":"cultural-activity-basti-news-c-207-1-sgkp1002-3415-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन : बाजार में सज गईं रंग-बिरंगी राखी की दुकानें, ग्राहकों की जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन : बाजार में सज गईं रंग-बिरंगी राखी की दुकानें, ग्राहकों की जुटी भीड़
Sun, 27 Aug 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
गांधीनगर बाजार में राखी खरीदतीं लड़कियां। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन इस बार 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसमें महज तीन दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में राखियों की दुकानें सज गई हैं। बाजार में पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इस बार राखियों के दाम में 20 से 25 प्रतिशत तक इजाफा देखा जा रहा है।
अबकी बार चंदन, स्टोन, टेडीवियर, मौली के धागे, स्टोन वाले धागे के अलावा बच्चों के लिए लाइट वाली, म्यूजिक वाली, डोरेमान, कुंदन, एंगरी वर्ड राखियाें का खास क्रेज है। वहीं ज्वेलर्स के यहां सोने-चांदी के वर्क वाली महंगी राखियां भी मौजूद हैं। शहर के बाजार रक्षा बंधन के लिए सज चुके हैं। कई तरह की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन समय के साथ सूत का धागा चमकदार धागों में तब्दील होने के साथ अब कार्टून चैनलों के किरदारों ने भी जगह बना ली है।
शहर के मुख्य बाजार गांधीनगर, रोडवेज, मंगल बाजार, पांडेय बाजार, मालवीय रोड पर रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें सज गईं हैं। दुकानदार राजेश, पंकज, कृपा शंकर ने बताया कि इस बार देसी राखियों की भरमार है। वहीं, चाइना मेड राखियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। चांदी की राखियां भी उपलब्ध हैं। इस बार बाजार में बच्चों से लेकर बड़ों के लिए तरह-तरह की राखियां आई हैं। इनमें रेशम की डोरी में जड़े जरकन स्टोन वाली राखी, विदेशी डायमंड वाली राखी की ज्यादा डिमांड है।
विज्ञापन
बच्चों की राखी भी दस से लेकर सौ रुपये तक बिक रही है। बच्चों की राखी में छोटा भीम, मिक्की माउस, डोरीमोन लाइट वाली राखी, एंडी राखी बच्चों को खूब भा रही है। थाली सेट, मोबाइल फोन, टॉफी, स्पाइडर मैन, बैटमैन की राखियां भी हैं।
-- -- -- -- -- -- --
कई साल बाद बाजार में नजर आई फोम वाली राखी
बाजार में कई साल पहले फोम वाली राखी का चलन अधिक था। इस बार फिर फोम वाली राखी बाजार में नजर आई है। बड़े चक्र वाली राखी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। दुकानदार आकाश ने बताया कि यह राखी कई साल बाद आई है और खूब बिक रही है। यह सस्ती के साथ ही काफी आकर्षक भी है।
-- -- -- -- -- -- -- -
चाकलेट्स, मिठाई की दुकानें भी सजीं
जहां बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी और मुंह मीठा कराएंगी। वहीं, भाई भी उनके लिए कई उपहार देंगे। कई नामी कंपनियों ने चॉकलेट के गिफ्ट और मिठाइयों की पैकेट्स को बाजार में उतारा है। मधुर रिश्ते, स्नेह बंधन, मिठाई बंधन जैसे नाम के पैकेट दुकानों में उपलब्ध हैं, जिसकी कीमत 30 से 500 रुपये तक है। इसके अलावा भाई अपनी बहनों को अन्य कई उपहार भी देते हैं। ऐसे उपहारों से भी दुकानें सजी हैं।
-- -- -- -- -- -
राशिवार बांधें राखी, दें रंगीन रुमाल
मेष- लाल, गुलाबी, पीली राखी बांधें।
वृष-सफेद, नीली, रेशमी या चांदी की चमकीली राखी बांधें।
मिथुन- हरी, नीली और गुलाबी राखी बांधें।
कर्क-सफेद, पीली, चमकीली या रेशमी राखी बांधें।
सिंह- लाल, मरहूम या पीली राखी बांधें।
कन्या- सफेद, हरी या गुलाबी राखी बांधें।
तुला-सफेद नीली या चमकीली राखी बांधें।
वृश्चिक- लाल, गुलाबी या पीली राखी बांधें।
धनु- पीली, लाल या गुलाबी राखी बांधें।
मकर- नीली, चमकीली या सफेद राखी बांधें।
कुंभ- सफेद या नीली राखी बांधें।
मीन- पीली या गुलाबी राखी बांधें।