{"_id":"6414b110fa03bf6a4f08e6ed","slug":"cultural-activiti-organized-basti-news-c-7-1-89246-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: होली मिलन में फाग गीतों पर उड़ा अबीर गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: होली मिलन में फाग गीतों पर उड़ा अबीर गुलाल
Fri, 17 Mar 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित न्यायायिक अधिकारी और अधिवक्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिविल बार परिसर में अधिवक्ताओं ने होली मिलन में खूब रंग जमाया। फाग गीतों पर अधिवक्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ाए। इसमें न्यायिक अधिकारियों ने भी एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर बाद संयुक्त बार एसोसिएशन की ओर से सिविल बार परिसर में अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारी एकत्रित हुए। इसके बाद माइक पर अधिवक्ता हरिद्वार प्रसाद मिश्र व रमापति पांडेय की टीम ने फाग का सुर छेड़ा, तो माहौल खुशनुमा हो गया। एक ओर खुशगवार मौसम तो दूसरी ओर फाग गीतों पर अबीर गुलाल उड़ने लगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज कुलदीप सक्सेना की बारी आई तो वह मंच संभाले, पहले अधिवक्ताओं को कार्यक्रम के लिए सराहा, फिर बोले होली एकता का संदेश देती है। वादकारियों को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारी पूरी सजगता बरतें। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने जिला जज को अबीर गुलाल लगाए। इस मौके पर न्यायाधीश अरुण कुमार पाठक, सुनील कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अमित वर्मा, शिवचंद, बार काउंसिल सदस्य जय नारायण पांडेय, अजय प्रताप सिंह रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।