{"_id":"6645153521f48f65cb01b3e4","slug":"cuet-was-conducted-in-two-shifts8251-students-participated-basti-news-c-207-1-bst1001-117169-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो पालियों में चली सीयूईटी... शामिल हुए 8251 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो पालियों में चली सीयूईटी... शामिल हुए 8251 विद्यार्थी
Thu, 16 May 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 16 May 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग से परीक्षा देकर जाते परीक्षार्थी
प्रतिष्ठित कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा में उमड़े इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थी
छह केंद्रों पर सख्ती के साथ कराई गई ऑफलाइन परीक्षा, 1313 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा सीयूईटी (यूजी) बुधवार को छह केंद्रों पर कराई गई। यह परीक्षा दो पालियों में हुई। प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थी उमड़ पड़े। सभी ने सख्ती के बीच ऑफलाइन परीक्षा दी। दोनों पालियों में पंजीकृत 9564 में से 8251 उपस्थित और 1313 अभ्यर्थी गैैरहाजिर रहे।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक हुई। इसमें केमेस्ट्री, बॉयोलॉजी, अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन विषय के बहुविकल्पीय प्रश्नपत्रों का उत्तर देना था। छह केंद्रों पर यह परीक्षा कराई गई। इस दौरान परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद आधे घंटे पहले प्रवेश दिया गया। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू करा दी गई। प्रथम हाली में परीक्षा देने आए रत्नेश चतुर्वेदी ने बताया कि केमेस्ट्री और बॉयो के प्रश्नपत्र उलझाऊ रहे। फिर भी अधिकतर प्रश्नों का उत्तर आसानी से हल हुआ।
दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम 6 बजे तक कराई गई। इसमें जनरल स्टडी एवं अंग्रेजी आदि प्रमुख विषयों के बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र दिए गए। परीक्षार्थियों ने ओएमआर शीट पर उत्तर दिए। परीक्षा को लेकर शहर में दिनभर चहल-पहल बनी रही। केंद्रों के बाहर अभिभावकों का जमावड़ा लगा रहा। परीक्षा छूटने के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर हलचल बढ़ी रही।