फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Crowds walked eight kilometers in the city, and pandals thronged with devotees.

Basti News: शहर में आठ किमी पैदल चल रही भीड़...पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता

Mon, 06 Oct 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Crowds walked eight kilometers in the city, and pandals thronged with devotees.
कंपनीबाग के पास जुटी भीड़- संवाद - फोटो : शहर के मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास लगा जाम।
बस्ती। दुर्गा पूजा समारोह अब अपने भव्यता को छूने लगा है। जिधर देखो उधर श्रद्धालुओं की भीड़ है। शाम ढलने के बाद श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। पूरा शहर देवी भक्तों से भरा हुआ है। कंपनीबाग से लेकर मंगलबाजार-सुर्तीहट्टा तक भीड़ पैदल चल रही है।
विज्ञापन

गांधीनगर, सुर्तीहट्टी, अस्पताल चौराहा और मंगल बाजार की सड़क पर वाहन, ऑटो तो दूर साइकिल से चलना दुश्वार है। महिला, पुरुष, बच्चे, जवान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आठ किमी की परिधि में कतारबद्ध होकर पैदल चल रहे हैं। रास्ते में पड़ने वाले भव्य दुर्गा पंडालों में दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस और आयोजन समिति को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मेले में भीड़ अनियंत्रित न हो इसके लिए तरह-तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। सामान्य दिनों में शाम ढलने के बाद शहर की हलचल शांत होने लगती थी। इन दिनों मामला उलटा हो गया है। अब दिन में हलचल कम है। शाम ढलने के बाद लोगों की हलचल बढ़ रही है। बांसी, डुमरियागंज, हर्रैया, कलवारी, बनकटी की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं का पहला पड़ाव कचहरी, सिविल लाइन, कंपनीबाग और फब्बारा तिराहा है। यहां से झुंड में भीड़ कंपनीबाग दुर्गा पंडाल की ओर रूख कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समिति और पुलिस प्रशासन की मदद से लोगों को फटाफट दुर्गा पंडाल में देवी दर्शन कराने के बाद बाहर कर दिया जा रहा है। इसके बाद महरीखांवा, टाउन क्लब, हनुमानगढ़ी आदि जगहों पर भीड़ जुट रही है। गांधीनगर मार्ग पर डिवाइडर के दोनों तरफ सड़क पर केवल श्रद्धालुओं का रेला ही पैदल चल रहा है। शाम छह बजे तक प्रशासन इस सड़क को वाहनों से खाली करा दे रहा है।
अस्पताल चौराहा से पुरानी बस्ती तक भीड़
अस्पताल चौराहा पर स्थित नंदा बाबा मंदिर में बने भव्य दुर्गा पंडाल के चलते चौराहे से दक्षिण दरवाजा तक श्रद्धालुओं का तांता पूरी रात लगा हुआ है। रास्ते में देवी के जयकारे गूंज रहे हैं। पंडाल में कतारबद्ध होकर देवी भक्त बड़ी संख्या में दर्शन-पूजन कर रहे हैं। दक्षिण दरवाजा से मंगलबाजार मार्ग पर भी भीड़ के आगे बाइक, साइकिल से निकलना मुश्किल है। सुर्तीहट्टा, करूआ बाबा चौक पर भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी जा रही है।
मेला क्षेत्र की हुई बैरिकेडिंग
गांधीनगर, अस्पताल चौराहा से दक्षिण दरवाजा, मंगलबाजार, सुर्तीहट्टा को मेला क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। रविवार से भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस ने और सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सुबह से ही पुलिस के जवान रोडवेज से कंपनीबाग तक जहां डिवाइडर नहीं है वहां बैरिकेड करने में जुटे रहे। ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ आपस में टकराने न पाए। इसके अलावा इस मार्ग पर पड़ने वाले गलियों को भी बैरिकेड करके वाहनों के लिए रास्ता रोक दिया गया है। इस व्यवस्था के चलते सड़क के एक लेन से भीड़ जा रही है और दूसरे लेन से लौट रही है। यही सिस्टम मंगलबाजार और सुर्तीहट्टा में भी लागू किया गया है।
विसर्जन मार्ग पर व्यापक सुरक्षा के इंतजाम
प्रतिमा विसर्जन/जुलुस को सुरक्षित और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अभी से मुस्तैद हो गया है। विसर्जन मार्ग पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसका नेतृत्व एसपी अभिनंदन स्वयं कर रहे हैं। एएसपी श्याम कांत, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी भी इस कार्य में लगाए गए हैं। अभियान का संचालन प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 बस्ती, राणा देवेंद्र प्रताप सिंह कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए दो टीमों का गठन किया गया। प्रथम टीम के प्रभारी उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद, और दूसरी टीम के प्रभारी उप निरीक्षक सुनील कुमार गौड़ बनाए गए हैं। दो ड्रोन टीम भी लगाई गई है। अभियान में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और अराजक तत्वों की सघन जांच एवं वेरिफिकेशन किया जा रहा है। मकान और प्रतिष्ठानों के मालिकों को निर्देश दिए कि वे किसी संदिग्ध व्यक्ति या अराजक तत्व को किराये पर न रखें। होटलों में बाहरी व्यक्तियों के ठहराव से पहले उनके विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।


इधर- उधर गलियों से गुजर रहे शहरवासी
शहर में दुर्गा पूजा की भीड़ से शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जरूरी कार्य पड़ने पर शहर के लोग अस्पताल, बाजार या अन्य जगहों पर पहुंचने के लिए इधर-उधर संकरी गलियों के रास्ते गुजर रहे हैं। गांधीनगर मार्ग से जुड़े शहर की आधी आबादी का आवागमन या तो पैदल या फिर गलियों के रास्ते हो रहा है। इसी तरह पुरानी बस्ती क्षेत्र में रहने वाले लोग भी गलियों के सहारे शहर से बाहर निकल पा रहे हैं। भीड़ के चलते मालवीय मार्ग और पचपेड़िया मार्ग पर आवागमन का दबाव काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed