फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   unknown woman's body found

हाईवे के किनारे अज्ञात महिला की लाश मिली

Mon, 25 Jul 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 25 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
unknown woman's body found
हाईवे के किनारे अज्ञात महिला की लाश मिली - फोटो : demo pic
छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित शंकर नगर ढाबे के सामने सोमवार को बोरे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की हालत देख स्पष्ट लग रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। ढाबे वालों का कहना है कि रविवार रात में किसी वाहन से बोरी फेंकी गई मगर लोगों की नजर इस पर सुबह पड़ी।
विज्ञापन


बोरे से एक पांव बाहर निकला होने से लोगों को शव होने की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खोला तो पाया गया कि शव करीब 20-22 वर्षीय युवती का है, जिसका हाथ पांव रस्सी से बांधकर बोरे में भरा गया था। पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर केमिकल भी डाला गया है, जिससे गर्दन के ऊपर का पूरा हिस्सा झुलस गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed