फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two cases of dowry registered

दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में मुकदमा दर्ज

Tue, 05 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
two cases of dowry registered
दहेज के लिए
बस्ती। रुधौली थाने में पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के दो मामले दर्ज किए हैं। ग्राम भरौली की रजनी सिंह पुत्री राजेश्वरी सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी शादी 28 जून 2012 को सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली असनहरी के राजेश सिंह के साथ हुई थी। शादी में एक लाख नकद और सोने के जेवरात एवं गृहस्थी के सामान दिए गए थे।
विज्ञापन


पांच महीने बीतने के बाद उसके पति और जेठ जेठानी दहेज में दो लाख नकद और मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। लगातार उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इससे क्षुब्ध होकर वह मायके चली आई। पति कुछ दिन बाद विदा कराकर ससुराल ले गये, पर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। ससुराल वालों ने दो दिसंबर 2015 को सबेरे आठ बजे दहेज की मांग को लेकर मारा पीटा और घर से निकाल दिया। पुलिस ने राजेश, जेठ राजन पुत्र  उग्रसेन तथा राजन की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


डुमरियागंज के विजवार बढ़ई निवासी वृजेश कुमार मिश्र ने तहरीर दी कि उनकी बेटी विंध्यवासिनी की शादी सुगिया के हेमंत दुबे से नौ मई 2014 को हुई थी। ससुराल पहुंचने के बाद से ही बेटी को दो लाख नकद दहेज के लिए सताने लगे। बहुत मान मनौवल के बाद भी नहीं माने और 18 मार्च 2016 को घर से मारपीट कर बाहर निकाल दिया। पुलिस ने हेमंत पुत्र अशोक, उर्मिला पत्नी अशोक, अशोक पुत्र उग्रनाथ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed