{"_id":"5c2fa7c3bdec2256e27b8bb9","slug":"truck-bolero-collision-12-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 12 घायल
Sat, 05 Jan 2019 12:06 AM IST
राकेश पांडेय
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 12 घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर (बस्ती)। कोहरे का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को सुबह करीब पौने आठ बजे ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें 12 लोग घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
दुर्घटना बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के नरखोरिया पड़ाव पर हुई। सोनहा थाना क्षेत्र के कांटेखैरा गांव से गोंडा जनपद के कोल्हमपुर देवी मंदिर में दर्शन के लिए चार परिवारों के सदस्य व चालक समेत 13 लोग जा रहे थे। शुक्रवार को सुबह करीब पौने आठ बजे पड़ाव पर पहुंचे ही थे कि कोहरे के कारण सामने से आ रहा ट्रक दिखाई नहीं पड़ा और आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 12 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से दो की हालत गंभीर है। बोलेरो में सात महिलाएं और एक बालक भी था। जिनकी चीख पुकार मचते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर मौके पर पहुंची असनहरा चौकी पुलिस के संपूर्णानंद पांडेय ने सभी घायलों को ोसीएचसी पहुंचाया। क्षतिग्रस्त बोलेरो को रास्ते से हटाया गया। इस दौरान लंबा जाम लग गया। ट्रक चालक मौका देख भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्ष मामले में सुलह समझौते के प्रयास में हैं।हादसे में सुमन देवी (38), कमलावती (40), सोमई (35), राममदन (48), गुड़िया देवी (32), संपती (40), अमर (2 वर्ष), अंगद (18), गीता देवी (45), सरिता देवी (26), मदन (50) तथा गायत्री देवी (45) समेत 12 लोग घायल हुए। बोलेरो चालक रामकिशुन को मामूली चोट लगी है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी भानपुर से ही छुट्टी दे दी गई। गंभीर रूप से घायल सुमन और कमलावती को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे में घायल सोमई ने बताया कि घने कोहरे के चलते ट्रक दिखाई नहीं दी। इसके चलते हादसा हुआ।