{"_id":"5760559b4f1c1bc54d11c5ea","slug":"tighten-security-last-ritual","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्दे खाक हुआ बेइली गांव का शाहिद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्दे खाक हुआ बेइली गांव का शाहिद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
मर्डऱ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुदरहा(बस्ती)। जामुन तोड़ने की बात पर बेइली गांव के शाहिद को पीटकर मार डालने के मुख्य अभियुक्त राज कुमार अग्रहरि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पिता को नामजद किया गया है, जो फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। थानेदार का दावा है कि उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी जा चुकी है। उधर, मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गांव के निकट स्थित कब्रिस्तान में शाहिद को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
रविवार को सुबह करीब नौ बजे कलवारी थानाक्षेत्र के बेइली निवासी 11 वर्षीय शाहिद गांव के कुछ लड़कों के साथ राज कुमार अग्रहरि की बाग में जामुन तोड़ने जा पहुंचा। उसे आते देख बाकी लड़के भाग खड़े हुए, पर शाहिद पकड़ लिया गया। आरोप है कि राज कुमार ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया। मां पहुंची और उसे नाई की दुकान पर ले गई, जहां उसका बाल कटवाया। वहां से वापस जब मां-बेटे घर पहुंचे तो शाहिद की तबीयत बिगड़ने लगी।
लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले गए। वहां से रेफर करने के बाद जब लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार को पीएम में साबित हुआ कि शाहिद की मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई। उसके सिर की हड्डी टूट गई थी। जिससे निकला खून थक्के के रूप में जम गया। इसी वजह से वह कोमा में चला गया।