फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three women die in accidents

हादसों में तीन महिलाओं की मौत

Sun, 16 Apr 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 16 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Three women die in accidents
ओड़वारा रेलवे स्टेशन के पास महिला के मौत पर जुटे ग्रामीण।
रविवार को अलग-अलग हादसों में तीन महिलाओं की मौत हो गई। दुबौलिया के पिपरी ऊंजी में स्टोव की आग से एक महिला की मौत हो गई तो हेंगापुर में सीढ़ी से गिरने पर जान गई। ओड़वारा में जननायक एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला कट गई।      
विज्ञापन


दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के पिपरी उंजी गांव की साधना (25 वर्ष) पत्नी पवन गिरि रविवार को दिन के करीब 11 बजे स्टोव पर खाना बना रहीं थीं। भोजन पकाने के समय साधना अकेली ही घर पर थी। अचानक स्टोव भभकने लगा जिसकी लपट से साड़ी जलने लगी। बुझाने की कोशिश में विफल होते ही चिल्लाते हुए घर से बाहर की ओर भागने लगी। साधना की चीख पर जब तक आसपास के लोग जुटते तब तक वह बरी तरह झुलस गई थी।
विज्ञापन


गांव के लोग ने आग को किसी तरह बुझाया और 108 एंबुलेंस सेवा जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। साधना के पति पवन गिरि मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। जबकि ससुर जोखू उसके मायके विदाई का दिन रखने गए थे। दो वर्षीय बेटा किशन घर के बाहर खेल रहा था।  गांव के लोग छोटे बच्चे को देखकर यही कह रहे थे कि वह किसकी गोद में बचपन गुजारेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।            
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना दुबौलिया क्षेत्र के ही हेंगापुर गांव में हुई। गांव की सरस्वती (26 वर्ष) शनिवार देर शाम किसी काम से घर के बाहर बनी सीढ़ी से छत पर जा रही थीं। परिवार वालों के मुताबिक अचानक पैर फिसलने से गिर पड़ीं। पति तिलक राम उस समय गांव के बाहर गेहूं की मड़ाई कर रहे थे। ससुर पशुुओं को चारा डालने गए तो सरस्वती सीढ़ी के पास पड़ी देखकर शोर मचाने लगे। आसपास के लोग भी जुट गए। परिवार के लोग उसको विशेषरगंज निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके पास पांच वर्षीय पुत्र दुर्गेश है। स्थानीय पुलिस व सीओ कलवारी, नायब तहसीलदार घटनास्थल पर पहुंचे। मायके वालों की सहमति से शव का पंचनामा कराके परिवार वालों को सौंप दिया।       


वहीं साऊंघाट प्रतिनिधि के मुताबिक रविवार दोपहर करीब पौने बारह बजे ओड़वारा के डाउन ट्रैक पर जननायक एक्सप्रेस की चपेट में 60 वर्षीय महिला आ गई। पहचान खझौला चौकी क्षेत्र के कुर्थिया निवासी लख्खी देवी पत्नी राम देव चौधरी के रूप में हुई है। ट्रेन के चालक की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक ने पुलिस को जानकारी दी। परिवार वालों का कहना है कि बीमारी के चलते वह  विक्षिप्त हो गई थीं। पूरा परिवार गेहूं की मड़ाई करा रहा था। इसी बीच वह घर से  निकल गईं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed