फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stolen in three stores in one night

एक ही रात में तीन दुकानों में हुई चोरी

Sun, 16 Apr 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 16 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के किठिऊरी बाजार में मुंडेरवा-कांटे मार्ग पर शनिवार रात अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बना लिया। इन दुकानों से चोरों ने सात लैपटॉप व अन्य सामान चुरा लिया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के सिसवा पांडेय निवासी सुनील कुमार पांडेय स्वतंत्र मोदनवाल के मकान में प्रिंन्टिग प्रेस एव इंफार्मेसन सेंटर चलाते हैं। शनिवार को दुकान बंद कर के अपने गांव चले गए। रविवार होने के कारण दिन में करीब11बजे दुकान पर आए। शटर खोला तो दुकान का सारा सामान तितर-बितर था। चोरों ने पिछले दरवाजे की कुंडी तोड़ कर दुकान में प्रवेश किया और दो लैपटॉप व अन्य सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


इसी दुकान से सटे प्रमोद मोदनवाल के मकान में तुरकौलिया निवासी रामचंद्र विश्वकर्मा कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं। जब इन्हें पड़ोसी के दुकान में चोरी होने की सूचना मिली तो वे भी मौके पर पहुंच अपनी दुकान खोली। इस दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया था। दुकान में रखे पांच लैपटॉप चोर उठा ले गए थे। जाते-जाते चोरों ने कई मानीटर व सीपीओ तोड़ डाले हैं। चोरों ने मकान स्वामी के पुत्र लवकुश के फोटो स्टेट की दुकान को भी निशाना बनाया था, मगर यहां उन्हें कुछ  नहीं मिला।  थानाध्यक्ष संजय सिंह ने चोरी की पुष्टि करते हुए कहा कि चोर कोई ऐसा व्यक्ति है जो दुकान में आता जाता रहा है। पुलिस शीघ्र ही घटना का खुलासा करेगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed