फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sp taken class of so's

एसपी ने थानेदारों की क्लास लगाई

Sat, 13 Feb 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। एसपी कृपाशंकर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित
विज्ञापन
मासिक अपराध गोष्ठी में थानेदारों की क्लास ली। पुराने मामलों का पर्दाफाश न कर पाने पर नाराजगी जताई और थाना प्रभारियों को चेतावनी दी। एसपी ने पिछले माह सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

एसपी ने अच्छे कार्य करने वाले थाना प्रभारियों की सराहना की। निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा में एसपी ने आपराधिक वारदातों पर रोक लगाने का निर्देश दिया।

जिन मामलों का पर्दाफाश सा नहीं हो पाया है, उनका शीघ्र खुलासा करने, मादक पदार्थो की अवैध बिक्री पर रोक लगाने, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, गैरजमानती वारंटियों की गिरफ्तारी, अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई, प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण, अभियोगों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने, सांप्रदायिक और अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई और दंगा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास करने का निर्देश दिया।

जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी न करने, हत्या, डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश न कर पाने वाले थानेदारों को खरी-खोटी सुनाई। इस मौके क्षेत्राधिकारी व थानों के एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed