{"_id":"5862a93f4f1c1b8840eecc32","slug":"refrigerate-overnight-orgy-burglars","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द रात में चोरों ने किया तांडव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्द रात में चोरों ने किया तांडव
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के श्रृंगारी मे रेडीमेड की दुकान का बिखरा समान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर की सर्द रात में चोरों ने परशुरामपुर क्षेत्र के कस्बों में जमकर तांडव मचाया। क्षेत्र के परसा-परशुरामपुर मार्ग पर स्थित श्रृंगीनारी व अमौली में पांच गुमटियों के अलावा रेडीमेड व कपडे़ की दुकान का ताला तोड़कर उनमें रखी नकदी व अन्य सामान उड़ा दिया। इसी दौरान रात तीन बजे कुछ लोगों ने एक चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। जमकर धुनाई करके पुलिस को सौंप दिया।
श्रृंगीनारी बाजार में पान की गुमटी से रोजी रोटी चलाने वाले ओमप्रकाश, वंशराज, द्वारिका तथा गनेश कुमार सोमवार को अपनी-अपनी गुमटी में ताला लगाकर घर चले गए। रात में चोरों ने ताला तोड़कर सभी गुमटियों में रखी नकदी व अन्य सामान उड़ा दिया।
इसी तरह चोरों ने श्रृंगीनारी में ही स्थित अशोक वर्मा की दुकान के शटर का ताला काट दिया। अशोक ने बताया कि लगभग 20 हजार नकदी तथा कुछ रेडीमेड कपड़े चोरी गए। यहां कुछ लोगों के जाग जाने के कारण चोर अमौली बाजार की तरफ भाग निकले। यहां से हौंसला प्रसाद की गुमटी का ताला तोड़कर पैसे का बाक्स लेकर भागने लगे। तभी बगल में सो रहे दुकानदार बबुवा के जगकर शोर मचाने पर लोगों ने बाक्स लेकर भग रहे चोर को दौड़ाकर दबोच लिया। ग्रामीणों ने पकडे़ गए चोर की जमकर धुनाई की। इसके बाद गांव के चौकीदार को सूचना दी गई। उसके जानकारी देने पर पहुंचीं पुलिस ने चोर को कब्जे में लिया। पकड़ा गया शख्स पड़ोसी गोंडा जिले का बताया जा रहा है। उसको साथ लेकर पुलिस बताए गए ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था, मामले में पुलिस अभी कुछ बताने से परहेज कर रही है।