फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rape to minor

पुरानी बस्ती में अबोध बच्ची से रेप, पड़ोसी युवक पकड़ा

Fri, 10 Jun 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
rape to minor
रेप का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र में गुरुवार की रात अबोध बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। खेलाने के बहाने उसे गोद में लेकर निकले पड़ोसी पर ही रेप का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गंभीर हालत में बालिका को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात एक युवक ने पड़ोस की बालिका को खेलाने के बहाने घर से ले गया। कुछ देर बाद उसके रोने की आवाज सुनकर उसकी मां पहुंची तो बच्ची की हालत देखकर उसके पैर तले की जमीन खिसक गई। उसने जब आरोपी से इस बारे में पूछा तो उसने उसे जानमाल की धमकी दी। गंभीर हालत में परिवार के लोग बालिका को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचने को कहा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। साथ ही पुलिस की मौजूदगी में ही रेफर स्लिप देने की शर्त लगा दी। इसको लेकर जिला अस्पताल में हंगामा होने लगा। इसकी खबर लगते ही मौके पर एसपी कृपाशंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक आरके गौतम पहुंचे पीड़िता के परिवार वालों को समझाबुझाकर शांत कराया।बालिका की मां ने पुरानी बस्ती थाने में आरोपी युवक अनिल के विरुद्ध रेप और जानमाल की धमकी के साथ ही पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed