{"_id":"68e2ec2ce54af3a65e86716913e1f001","slug":"pistol-missed-from-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैकोलिया थाने से पिस्टल गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैकोलिया थाने से पिस्टल गायब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पैकोलिया थाने से पिस्टल गायब होने से पुलिस महकमे में अफरातफरी मच
विज्ञापन
गई है। पिस्टल की छानबीन में पुलिस अधिकारी दिन-रात एक कर दिए हैं, मगर अभी
तक पिस्टल नहीं मिली है। एसओ का कहना है कि हेड मोहर्रिर ने पिस्टल हेड
कांस्टेबल शेषनाथ यादव को आवंटित की थी।
बताया जाता है कि थाने के हेड मोहर्रिर लवध्वज ने बुधवार को हेड कांस्टेबल शेषनाथ यादव को पिस्टल दी थी। उसे लेकर वे क्षेत्र में गश्त पर गए थे। बुधवार की रात हेड मोहर्रिर ने एसओ शिवबरन यादव को थाने में मौजूद आठ पिस्टलों में से एक के कम होने की बात बताई।
इसके बाद एसओ ने मालखाने का निरीक्षण किया तो वास्तव में एक पिस्टल कम मिली। जब इसका मिलान इंद्राज रजिस्ट्रर से किया तो पता चला कि पिस्टल हेड कांस्टेबल शेषनाथ यादव के नाम चढ़ी थी। इसके बाद एसओ ने हेड कांस्टेबल यादव से पूछताछ की तो उन्होंने हेड मोहर्रिर को पिस्टल लौटाए जाने की बात कही। हेड मोहर्रिर ने पिस्टल लौटाने से इन्कार कर दिया।
उसके बाद एसओ ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। रात में सीओ कृष्ण मुरारी ने पैकोलिया थाना पहुंचकर पुलिस कर्मियों से पिस्टल के बारे में पूछताछ की। मगर कुछ पता नहीं चला। बहरहाल, पिस्टल गायब होने की सूचना से खलबली मची हुई है। थानाध्यक्ष शिवबरन यादव ने पिस्टल गायब होने की पुष्टि की है। बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
- पूरे प्रकरण की जांच एएसपी को दे दी है। वह तफ्तीश कर रहे हैं। पिस्टल गायब होने की अगर पुष्टि होती है तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और आरोपी के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज कर पुलिस सेवा नियमावली के तहत कार्रवाई की जाएगी।
कृपा शंकर सिंह, एसपी, बस्ती