फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   opposed president rule

राष्ट्रपति शासन से कांग्रेसी नाराज 

Sun, 27 Mar 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
opposed president rule
रोडवेज तिराहे पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार का किया पुतला दहन। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में रविवार को रोडवेज तिराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुतला जलाकर कांग्रेस के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार को लोकतंत्र विरोधी बताया। 
विज्ञापन


इसके पहले इस निर्णय के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध नारा लगाते हुए युवा कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता रोडवेज तिराहे पर पहुंचे और फैसले का खुलकर विरोध किया। अंकुर वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को 28 मार्च को सदन में बहुमत सिद्ध करना था किंतु उसके ठीक एक दिन पहले राष्ट्रपति शासन का निर्णय लोकतंत्र की हत्या है। कहा कि कांग्रेस इससे डिगने वाली नहीं है। सच तो यह है कि भाजपा इस बात से डरी थी कि हरीश रावत सरकार बहुमत सिद्ध कर ले जाएगी।
विज्ञापन


इस भय से राष्ट्रपति शासन का सहारा लिया गया। कहा कि मोदी सरकार के इस निर्णय का पांच राज्यों के मतदाता निश्चित रूप से जवाब देंगे। पुतला जलाने वालों में आदित्य त्रिपाठी, अतीउल्ला सिद्दीकी, पवन वर्मा, दुर्गेश त्रिपाठी, सूरज गुप्ता, मो. गुलाम नवी, अर्जुन कन्नौजिया, विक्रम चौहान, जलील अहमद, सूरज भरद्वाज, विशाल चौधरी, पवन अग्रहरि, मंटू पांडेय, अभिषेक शुक्ल, रंजीत चौहान, संतोष भारद्वाज, मो. अरशद, रोहित, सन्नी भारद्वाज, आदर्श पाठक, पवन गौड़, कौशिक सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में बहुमत सिद्ध होने की तिथि से पूर्व राष्ट्रपति शासन लागू कर सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र और संविधान में उसका कोई विश्वास नहीं है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय ने जारी बयान में कहा कि पहले से ही अंदेशा था कि भाजपा की सरकार लोकतंत्र की हत्या करेगी। अब वह सच सामने आने लगा है। देश के पांच राज्यों में चुनाव चल रहे हैं और निश्चित रूप से वहां के मतदाता इस लोकतंत्र विरोधी फैसले का कड़ा प्रतिकार कर भाजपा के मंसूबों को ध्वस्त करेंगे।


उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में गैरकांग्रेसी सरकारों के साथ कभी कोई भेदभाव नहीं हुआ। यदि ऐसा होता तो मध्य प्रदेश में विकास की गति तेज न होने पाती। दोनों ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा विरोधी सभी दलों को एकजुट होना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed