फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Niece arrested for burning fire

भतीजी की लाश जलाने वाले आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 23 Apr 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
बाप से ज्यादा ताऊ पर भरोसा करने वाली किशोरी से दरिंदगी करने वाला कामांध हो गया था। पहले भी अपनी भयहू (छोटे भाई की पत्नी) पर हाथ डाल चुका था। इसी वजह से सबसे छोटा भाई इन दोनों से अलग हो गया था। पुलिस की पकड़ में आए बाकी दोनों आरोपी चाचा में से छोटे ने बयान भी दिया कि उसका भाई कामांध था। उसी ने दुष्कर्म करने के बाद भतीजी की हत्या कर दी। दोनों ने कबूला कि भाई को जेल जाने से बचाने के लिए उन्होंने लाश को ठिकाने लगाने में मदद की।       
विज्ञापन


बुधवार 19 अप्रैल को किशोरी की हत्या करके शव महादेवा घाट पर जला देने का मामला सामने आते ही सनसनी फैल गई। गांव के चौकीदार ने थाने में तहरीर दी थी कि भतीजी की हत्या के बाद तीन सगे भाइयों ने मिलकर उसकी लाश जला दी। 24 घंटे बाद हरकत में आई पुलिस ने हत्या और शव छिपाने का मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी जनार्दन गिरफ्तार कर लिया। जनार्दन से पूछताछ में रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करने वाली कहानी सामने आई। कबूल किया कि उसी ने नाबालिग भतीजी के साथ रेप किया और राज खुलने के डर से उसे मौत के घाट उतार दिया। रविवार को भतीजी की लाश को जलाने में मदद के आरोपी बाकी दोनों भाइयों को भी पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि इन दोनों से पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश  किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed