{"_id":"5886498d4f1c1bc37ecf4522","slug":"man-found-dead-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती से पश्चिम खबासबारी गांव के पास ट्रैक पर 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सुधीर कुमार सिंह के अनुसार लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अभी तक दर्जन भर से अधिक अज्ञात शव ट्रैक पर मिल चुके हैं, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है।
सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना पर जीआरपी व पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई होगी। इससे पहले दिसंबर महीने में तीन शव मिले थे जिनकी पहचान नहीं हो सकी। 15 जनवरी को रेल ट्रैक के निकट स्थित रुधौली गांव के पास भी एक शव मिल था, बाद में जिसकी पहचान कप्तानगंज थानाक्षेत्र के कटरा निवासी के रूप में की गई। उसके बैग से एक कागज मिला था। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि ट्रेन से चलने वाला दूर दराज का भी हो सकता है। युवक के पहचान किए जाने की कोशिश की जा रही है।