फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   law student was committed suicide

पानी में डूबने से हुई थी विधि छात्र की मौत

Mon, 25 Apr 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
law student was committed suicide
suicide case - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के गौरियानैन गांव के पास बीडी बंधे से सटे घाघरा नदी  के किनारे पानी में शुक्रवार की सुबह मिले एलएलबी के छात्र के शव की शिनाख्त के बाद 23 अप्रैल को पोस्टमार्टम में मौत की वजह पानी में डूबना बताई गई है। ऐसे में आशंका जताई गई है कि युवक ने नदी में कूद कर सुसाइड की है।
विज्ञापन


गौरिया नैन गांव के पास 22 अप्रैल की सुबह बंधे के किनारे घाघरा नदी में 25 वर्षीय युवक का शव पानी मेें उतराया मिला था। छावनी पुलिस ने शव को निकलवाया। उसकी जेब की तलाशी ली तो उसमें कानपुर विश्वविद्यालय से जुड़े एक कालेज का आईकार्ड, डीएल मिला और मोबाइल फोन मिला। आईकार्ड में युवक का नाम शैलेश कुमार पुत्र विनोद विश्वकर्मा, एलएलबी तृतीय वर्ष लिखा था। पता के रूप में मरुईतापपुर थाना अकबरपुर जिला अंबेडकरनगर दर्ज था।
विज्ञापन


मोबाइल फोन प्लास्टिक की कई परत में सुरक्षित रखा गया था। एसओ दद्दन सिंह ने आई कार्ड और मोबाइल फोन के सहारे उसके घर वालों को बुलाया। घर के लोग पहले तो पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहे, मगर पुलिस के समझाने पर वह राजी हुए। 23 अप्रैल को पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट की जानकारी देते हुए एसओ दद्दन सिंह ने बताया कि छात्र की मौत पानी में डूबने से हुई। जिस तरह से उसका मोबाइल प्लास्टिक की पन्नी में सुरक्षित मिला, उससे भी यही लगता है कि उसने नदी में कूद कर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंगिंग से हुई थी टेलर की मौत
सोनहा। थाना क्षेत्र के परसाखुर्द गांव निवासी 35 वर्षीय दर्जी जैसराम गौतम की मौत हैंगिंग से हुई थी। उनका शव 22 अप्रैल को गांव के पास ही घोलवा चौराहे पर खुद की दुकान में मिला था। परिवार वालों का कहना था कि वे जब दुकान में पहुंचे तो जैसराम का शव दुकान की छत की कुंडी से लटक रहा था।


हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोगों ने शव को नीचे उतार कर तख्त पर लिटा दिया था। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लगा, मगर आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। एसओ निर्भय नारायन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में मौत का कारण एंटी मार्टम हैंगिग आया। इससे साबित हो गया कि मौत फंसरी लगाने के कारण गला कसने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed