फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   irregularity in mdm

तीन गुना छात्र संख्या दिखाकर किया गबन

Tue, 31 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
irregularity in mdm
मिड-डे मील - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। माध्यमिक विद्यालयों में भी फर्जी नामांकन दिखाकर एमडीएम के राशन और कन्वर्जन कास्ट के दुरुपयोग के मामले सामने आने लगे हैं। रामनगर ब्लॉक के आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगदवा में तीन गुना नामांकन दिखाकर राशन और कन्वर्जन कास्ट में घपला किया गया है। बीईओ कपिल देव द्विवेदी ने इस सहायता प्राप्त विद्यालय के निरीक्षण में गड़बड़ी पकड़ी गई। उन्होंने बीएसए को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी है। 
विज्ञापन


बीईओ ने बताया कि इस विद्यालय में 278 बच्चों का नामांकन दिखाया गया। 12 मई को उनके निरीक्षण में मात्र 15 बच्चे मिले। एमडीएम का रजिस्टर मांगने पर हेड मास्टर ने कहा कि रजिस्टर पूर्व प्रधानाध्यापक के पास है। जब उन्होंने दोबारा 18 मई को विद्यालय का निरीक्षण किया तो 74 बच्चे मिले। इस बार पूर्व हेड मास्टर से एमडीएम रजिस्टर मंगाया गया तो बच्चों की वास्तविक संख्या का पता चला। बताया कि रजिस्टर में तीन गुना से अधिक उपस्थिति अंकित थी। इस रिपोर्ट के आधार पर बीएसए डाक्टर संतोष कुमार सिंह ने डीआईओएस को पत्र भेजकर कहा है कि वास्तविक व्यय से तीन गुना परिवर्तन लागत और राशन का व्यय दिखाते हुए गबन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed