फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In-laws murder woman, burned bodies

ससुराल में महिला की हत्या, शव जलाया

Sun, 18 Dec 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 18 Dec 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
In-laws murder woman, burned bodies
dead body
कलवारी थाना क्षेत्र के सिंकदरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में  मौत हो गई। ससुराल के लोगों ने मायके को खबर किए बिना शव का  अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए हत्या करके साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाया गया। पुलिस ने पति, सास व  ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या कर शव को छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया।  
विज्ञापन


 गौर थाना क्षेत्र के अम्मरपुर निवासी मुंशी शर्मा ने अपनी बेटी कमला की शादी कलवारी  थानाक्षेत्र के सिकन्दरपुर के रामललित के बेटे लक्ष्मी शंकर के साथ किया। उनके तीन  बच्चे हुए। कमला के पिता के अनुसार शादी के कुछ माह बाद से ही दहेज के लिए  उसे लोग परेशान करने लगे। थाने पर शिकायत के बाद मामला कोर्ट में भी  पहुंचा। इस बीच ससुरालियों ने सुलह-समझौता कर लिया और कमला को अपने साथ फिर से ससुराल ले गए।  
विज्ञापन


 16 दिसम्बर को कमला की मां ने पति लक्ष्मीशंकर के पास फोन कर बेटी से बात  कराने को कहा तो बात नहीं कराई। 17 की सुबह फोन आया कि उसकी  मौत हो गई है। अवाक पिता ने तुरंत सिंकदरपुर आने की बात कही तो बताया गया कि अंतिम संस्कार कर दिया गया है। एएसपी ने बताया  कि पति लक्ष्मीशंकर, सास शंकुतला, ससुर रामललित, जेठ विजय और जेठानी  पुष्पा के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने और महिला उत्पीड़न के आरोप मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed