{"_id":"573e09be4f1c1bbb24ac7291","slug":"handicapped-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवापार गांव के पास खेत में मिला दिव्यांग का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवापार गांव के पास खेत में मिला दिव्यांग का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
शव ले जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। नगर थानाक्षेत्र के देवापार गांव के पास खेत में अधेड़ की लाश मिली। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की काफी कोशिश कर मगर कामयाब नहीं हुए। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक को दो दिनों से क्षेत्र में घूमते देखा जा रहा था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह ने बताया कि करीब पचास वर्ष के इस व्यक्ति के शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी। घुटने व सिर पर चोट के हल्के निशान भी मिले। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों का कहना था कि दो दिन पहले उसे ओठघनपुर गांव के खेत में सोए हुए देखा गया था। उस समय भी घुटने में चोट के कई निशान थे।