फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   girl dead

हादसे में बच्ची की मौत शव रखकर जाम लगाया

Wed, 19 Apr 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 19 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
girl dead
दासकोलवा में छात्रा की मार्गदुर्घटना में मौत होने पर लोगो ने सड़क जाम करके किया विरोध प्रर्दशन।
लालगंज थाना क्षेत्र दसकोलवा चौराहे पर बुधवार सुबह आठ बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीण उसे लेकर चिकित्सालय पहुंचे जहां से उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे लेकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। यह सूचना मिलते ही ग्रामीण सड़क पर उतर गए और दसकोलवा में जाम लगा दिया। इसी बीच शव लेकर परिवार के लोग भी पहुंच गए। उसे भी सड़क पर रख दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


ताड़ीजोत गांव निवासी राजेश अपनी पांच वर्षीय बेटी खुशी का इलाज कराने दसकोलवा स्थित एक निजी चिकित्सालय पर जा रहे थे। अभी वह बाजार में पहुंचे ही थे कि तीव्र गति से जा रहे स्कार्पियों ने साइकिल को चपेट में ले लिया। इस  हादसे में राजेश तो बच गए, मगर खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन

इसके विरोध में ग्रामीणों ने बस्ती महसों मार्ग जाम कर दिया, जिससे दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब घंटे भर जाम के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। ग्रामीण दुर्घटना के लिए दोषी चालक के गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस के जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed