फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fraud at name of lpg connection

गैस कनेक्शन के नाम पर वसूली

Mon, 25 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
fraud at name of lpg connection
हर्रैया थाना क्षेत्र के देवखर गांव में फर्जी गैस कनेक्शन के लिए रुपये वसूलने पर पकड़े गए युवक। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के देवखर गांव में गैस कनेक्शन के नाम पर धन उगाही कर रहे दो युवकों को सांसद हरीश द्विवेदी की सूचना पर पुलिस ने हिरासत में लिया है। भाजपा के विक्रमजोत मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह काका ने दोनों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे देवखर गांव में दो युवक पहुंचे और केंद्र सरकार के नि:शुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना का हवाला देकर रजिस्ट्रेशन कराने की बात बताई। युवकों ने इसके लिए भोले -भाले ग्रामीणों से 200 रुपये लेकर ग्रामीण स्टैंडर्ड वितरक संघ सिकंदरपुर के नाम से छपी रसीद दी। गांव में गैस कनेक्शन के नाम पर हो रही वसूली की जानकारी गांव के प्रधान को हुई तो उन्होंने सूचना भाजपा के विक्रमजोत मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह को दी। 
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी सांसद हरीश द्विवेदी को दे दी। सांसद ने मामले को संज्ञान लेते हुए पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों को गांव वालों से पकड़कर बैठाने को कहा। इस पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक हर्रैया थाना क्षेत्र के लालाजोत गांव निवासी रोहित दूबे व छावनी के पूरे महा गांव निवासी पवन यादव हैं। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed