फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four people injured in separate accidents

फोरलेन पर अलग-अलग हादसों में सात लोग घायल

Sat, 09 Feb 2019 12:40 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 09 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Four people injured in separate accidents
फोरलेन पर अलग-अलग हादसों में सात लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर कप्तानगंज और हर्रैया थाना क्षेत्रों में हुईं तीन दुर्घटनाओं में भाई-बहन समेत सात लोग घायल हो गए। राहगीरों और दुर्घटनास्थल के आसपास रहने वालों की मदद से घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


 फोरलेन स्थित झलियहवा गांव के पास शुक्रवार को सुबह करीब 9:40 बजे स्कार्पियो का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित हुई स्कार्पियो सड़क किनारे ब्रिकगार्ड तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में सिद्धार्थनगर जिले के नंगड कस्बे के रहने वाले भवानी शंकर पांडेय (30) और 35 वर्षीय चालक अफसर अली घायल हो गए। वह शुक्रवार को लखनऊ में मीटिंग में शामिल होनेे जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दूसरी घटना हर्रैया थाना क्षेत्र के भदावल बाजार में हुई। क्षेत्र के समौड़ कला गांव की रिंकी यादव (18), अपने भाई शिवाकांत यादव (16) के साथ शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे कोचिंग में पढ़ने के लिए साइकिल से हर्रैया गए थे। वहां से दोनों लौट रहे थे। रास्ते में भदावल के निकट पीछे से तेज रफ्तार बाइक से साइकिल में टक्कर लग गई। इस हादसे में रिंकीं और उनके भाई शिवाकांत यादव घायल हो गए। बाइक सवार घटना के बाद भाग निकले। घायलों को एक राहगीर ने सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। जहां इलाज चल रहा है।  तीसरी घटना महराजगंज के निकट हुई। जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर  हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। लालगंज थाना क्षेत्र के बनगवा गांव के रहने वाले संतराम अपनी माता की बरखी करने के बाद बेटे और भाई के साथ अयोध्या दर्शन करने लिए एक ही बाइक से गए थे। वापसी में सुबह करीब 10.30 बजे महराजगंज कस्बे के पास सामने से आ रहे बाइक से वाहन टकरा गया। इस हादसे में संतराम (50), उनका बेटा गोपाल (20) और भाई राम करन (35) घायल हो गए। महराजगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed