फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   disturbing elements made unsfe people who worshipping

शरारती तत्वों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Fri, 21 Sep 2018 12:18 AM IST
basti
basti Updated Fri, 21 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
disturbing elements made unsfe people who worshipping
गणेश पंडाल के पास जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : amar ujala
बस्ती। शहर के कटरा स्थित मूड़घाट मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात पुलिस-प्रशासन की तत्परता से दो वर्गों के बीच उपजा आक्रोश थम गया। रात करीब 9:30 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में जिस पंडाल में गणेश प्रतिमा स्थापित है, उस पर कुछ शरारती तत्वों ने ईंट-पत्थर फेंक दिए। इससे अचानक माहौल में तल्खी आ गई और दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में टकराहट के हालात बनते, इससे पहले ही भारी फोर्स के साथ एसपी दिलीप कुमार, एडीएम, एसडीएम, सीओ समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। तत्काल सक्रियता दिखाते हुए दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया। हालांकि प्रशासनिक सूत्रों का यह भी कहना है कि मातमी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के दफ्तर के सामने मोहल्ले के लोगों ने पंडाल लगाकर गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे मुहर्रम का मातमी जुलूस गाजे-बाजे के साथ पंडाल के सामने पहुंचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंडाल के सामने देर तक जुलूस रुका रहा। ताशा और नगाड़ा बजता रहा। इस पर पूजा पंडाल के आयोजन से जुड़े कुछ लोगों ने जुलूस को आगे बढ़ाने की बात कही। दोनों पक्षों में इसे लेकर बातचीत चल ही रही थी कि किसी ने पंडाल पर पत्थर फेंक दिया। इसकी जानकारी जैसे मोहल्ले के अन्य लोगों को हुई तो वे आक्रोशित हो उठे। माहौल में तनाव बढ़ने लगा। बात आगे बढ़ती इससे पहले ही पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत शांत करा दिया। 
विज्ञापन


जब तक गिरफ्तारी नहीं, तब तक विसर्जन नहीं
गणेश प्रतिमा के पंडाल पर पत्थर फेंके जाने की सूचना पर हिंदू संगठनों से जुड़े लोग आक्रोशित हो उठे। विहिप के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा तथा प्रतिमा पंडाल संस्थापक राजू निषाद व चैलेंज कमेटी के लोगों का कहना था कि जब तक पंडाल पर पत्थर फेंकने वाले गिरफ्तार नही होंगे, तब तक 23 को प्रस्तावित प्रतिमा विसर्जन स्थगित रखा जाएगा। विश्वनाथ वर्मा ने कहा कि शरारती तत्वों पर करवाई जरूरी है। पंडाल के पास नारेबाजी करने वालों की रिकॉर्डिंग पुलिस को उपलब्ध करा दी जाएगी। सीओ आलोक सिंह को तहरीर दी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मामला शांत, मौके पर फोर्स तैनात
दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा लिया गया है। दूसरे पक्ष के लोग जुलूस के साथ शांति से चले गए। मौके पर पुलिस और आरपीएफ तैनात है। किसी को भी कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
- पंकज, अपर पुलिस अधीक्षक

शरारती तत्वों की होगी गिरफ्तारी
उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। दविश देकर गिरफ्तारी की जाएगी। किसी को अराजकता नही फैलाने दिया जाएगा। -आलोक सिंह, सीओ सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed