{"_id":"571282ad4f1c1b276c4a6cd6","slug":"dhani-ram-raj-s-death-deepens","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनीराम की मौत का राज गहराया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धनीराम की मौत का राज गहराया
basti
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें थाना क्षेत्र के ऐनपुर पोखरिया गांव निवासी धनीराम (20) की मौत वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है। ऐसे में अब मौत के कारणों को जानने के लिए विसरा जांच करायी जाएगी। इसके लिए विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
वहीं दिवंगत धनीराम के पिता समयदीन ने शनिवार को पैकोलिया पुलिस को तहरीर देकर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इसमें उन्होंने गांव के ही कुछ कुछ लोगों पर हत्या करने का शक जताया है। गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह धनीराम की लाश संदिग्ध अवस्था में चारपाई पर मिली थी।
तहरीर में मृतक के पिता ने कहा है कि गांव के एक व्यक्ति की बेटी से धनीराम का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो ने एक वर्ष पूर्व मंदिर में शादी भी कर ली थी। इसका लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध करते हुए लड़की की दूसरी शादी इसी माह तय कर दी था।
विज्ञापन
उन लोगों ने धमकी भी दी थी कि शादी में बाधा डालने की कोशिश की तो जान से मार दिया जाएगा। धनीराम इस शादी का विरोध कर रहा था, ऐसे में उसे उन लोगों ने मार डाला। उसने तीन लोगों का नाम देते हुए उनके विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया है।
सीओ हर्रैया कृष्ण मुरारी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। इस कारण विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। विसरा जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जहां तक तहरीर देने की बात है तो पुलिस छानबीन कर रही है, कोई ठोस क्लू मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।