फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   death in suspicious circumstances

ससुराल मेंयुवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 14 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
death in suspicious circumstances
ससुराल में युवक की मौत पर रोते विलखते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कप्तानगंज थाने के टिकरिया गांव में ससुराल आए राम बरन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गांव के बाहर पेड़ के नीचे शव मिला। ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौत कैसे हुई पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। परिवार के लोग हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दिए हैं।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाने के टिकरिया निवासी विभूति प्रसाद ने बेटी अंजनी की शादी दुबौलिया थानाक्षेत्र के बरगदहिया निवासी राम बरन पुत्र बृजलाल से करीब आठ साल पहले की। परिवार वालों का कहना है कि शादी के बाद पति-पत्नी के बीच रिश्ते बेहतर थे। इधर लड़की काफी दिनों से मायके में थी। 11 मई को राम बरन अपने छोटे भाई भोलू के साथ शाम सात बजे के करीब ससुराल पहुंचे। 12 मई की सुबह उसका छोटा भाई भोलू अपने घर बरगदहिया वापस चला गया।
विज्ञापन


भोलू ने बताया कि बृहस्पतिवार को देर शाम टिकरिया से फोन आया कि रामबरन ने जहर खा लिया। परिवार के लोग जब तक टिकरिया पहुंचे तो गांव के पश्चिम पेड़ के नीचे उसका शव मिला। युवक के परिवार वाले घटना की सूचना देर रात पुलिस को दिए। सीओ कलवारी पवन गौतम व थानाध्यक्ष बृजेश यादव घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बोली, रिश्तेदार ने की हत्या 
राम बरन की मां का कहना है कि उसने जहर नहीं खाया, बल्कि उसकी हत्या की गई है। एक रिस्तेदार से विवाद होने की बात भी वह पुलिस को बता रही है। जबकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। थानेदार का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले। 


कहां से आया खून
रहस्यमयी इस घटना में जो बात लोगों को सबे ज्यादा कचोट रही है,वो यह है कि जब उसने जहर खाया तो आंख और कान से खून कहां से आया। उसके भाई भोलू का कहना है कि आंख और कान से खून निकला हुआ था। मां ने बताया कि राम वरन की हत्या हुई है। ससुराल के एक रिश्तेदार से राम वरन का विवाद हुआ था। एसओ बृजेश यादव ने बताया कि यदि पोस्टमार्टम में चोट पाई गई तो हत्या का मुकदमा दर्ज होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed