{"_id":"5a26dcfa4f1c1b59678c0459","slug":"criminals-looted-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे के बल पर बदमाशों लूटी बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहे के बल पर बदमाशों लूटी बाइक
basti
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
crime scene
कुदरहा।
लालगंज थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर डिहुकपुरा मोड़ पर मंगलवार की देर शाम असलहा धारी दो बदमाशों ने एक युवक की बाइक लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। बाद में पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के खीरी घाट मिश्रौलिया निवासी बाल गोविंद कसौधन अपने साढू़ के घर शनिचरा के लिए राम जानकी मार्ग होते हुए बाइक से जा रहे थे। वह जैसे ही डिहुकपुरा मोड़ पर पहुंचे पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक पर सवार दो युवकों में से एक ने असलहा निकाल लिया और कसौधन की बाइक छीनने का प्रयास करना लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बाइक पर बैठे करीब बीस वर्षीय युवक ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद दूसरे बदमाश ने बाल गोविंद को मारना शुरू कर दिया। इस हमले से वे घबरा गए और उन्होंने बाइक छोड़ दी। बदमाशों में से एक ने बाल गोविंद की बाइक अपने कब्जे में ले लिया और उस पर बैठकर फरार हो गए। पीड़ित ने डॉयल 100 पर इसकी सूचना दी। जानकारी के बाद थानाध्यक्ष विक्रम सिंह वहां पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी। थानेदार ने बताया कि इस मामले में लूट का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। अपराधियों की तलाश की जा रही है।