फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   criminals looted bike

असलहे के बल पर बदमाशों लूटी बाइक

Tue, 05 Dec 2017 11:22 PM IST
basti
basti Updated Tue, 05 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
criminals looted bike
crime scene
कुदरहा। 
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर डिहुकपुरा मोड़ पर मंगलवार की देर शाम असलहा धारी दो बदमाशों ने एक युवक की बाइक लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। बाद में पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के खीरी घाट मिश्रौलिया निवासी बाल गोविंद कसौधन अपने साढू़ के घर शनिचरा के लिए राम जानकी मार्ग होते हुए बाइक से जा रहे थे। वह जैसे ही डिहुकपुरा मोड़ पर पहुंचे पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक पर सवार दो युवकों में से एक ने असलहा निकाल लिया और कसौधन की बाइक छीनने का प्रयास करना लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बाइक पर बैठे करीब बीस वर्षीय युवक ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद दूसरे बदमाश ने बाल गोविंद को मारना शुरू कर दिया। इस हमले से वे घबरा गए और उन्होंने बाइक छोड़ दी। बदमाशों में से एक ने बाल गोविंद की बाइक अपने कब्जे में ले लिया और उस पर बैठकर फरार हो गए। पीड़ित ने डॉयल 100 पर इसकी सूचना दी। जानकारी के बाद थानाध्यक्ष विक्रम सिंह वहां पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी। थानेदार ने बताया कि इस मामले में लूट का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। अपराधियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed