फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   couple committed suicide

प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी

Thu, 31 Mar 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
couple committed suicide
अात्‍महत्‍या - फोटो : Amar Ujala
बस्ती। सामाजिक बंदिशों के दबाव और पुलिस कार्रवाई के डर से प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। सोमवार को दोनों अचानक अपने-अपने घरों से गायब हुए थे। 
विज्ञापन

घटनाक्रम वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तरेता का है। नासिक की फर्म में नौकरी करने वाले तरेता निवासी सिराज की गांव की महिमा से नजदीकी थी।

नासिक से फरवरी में छुट्टी पर गांव आने के बाद से सिराज वापस नहीं गया था। दसवीं का इम्तेहान दे रही महिमा और उसकी आत्मीयता चर्चा में आने पर दोनों के ऊपर पारिवारिक और सामाजिक दबाव बढ़ने लगा था। सोमवार की रात सिराज और महिमा खामोशी से घर छोड़ गए।
विज्ञापन


दोनों के घर वाले तलाश में जुटे, जबकि किशोरी के घर वालों ने बेटी को बरगला कर ले जाने के आरोप में सिराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी कि इसी बीच मंगलवार की रात सिराज ने अपने पिता अब्दुल हमीद को फोन करके बताया कि वह गांव के बाहर समय माता के मंदिर के करीब है और जहर खा लेने से उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराए पिता अपने करीबियों के साथ मंदिर की तरफ दौड़े तो कुछ दूरी पर खेत में सिराज तड़पता हुआ मिला। उसकी मांग पर वहां मौजूद लोगों ने पानी पिलाया, जिसके कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले उसने महिमा से खुद के लगाव में आड़े आ रही दुश्वारियों और संभावित पुलिस एक्शन के डर को जान देने की वजह बताया।


साथ ही महिमा के भी जहर खाकर कठिनइया नदी के पास अचेत पड़ी होने की जानकारी दी। सिराज के घर वालों की सूचना पर वाल्टरगंज थाने की पुलिस नदी तक पहुंची लेकिन बताई गई जगह पर महिमा नहीं मिली। बुधवार शाम को महिमा का शव तरेता गांव के पास खेत में मिला। नजदीक में जहर की गोलियों की डिब्बी भी थी। 
सीओ सिटी पंकज सिंह के मुताबिक शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट से मौत की वजह और साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed