{"_id":"d680fb906b34c1b7d42cadb85c4f30e2","slug":"bheemsena-burnt-idols-of-central-ministers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमसेना ने केंद्रीय मंत्रियों का पुतला जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीमसेना ने केंद्रीय मंत्रियों का पुतला जलाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। हैदराबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों के उत्पीड़न और शोध छात्र रोहित
विज्ञापन
वेमुला की आत्महत्या के मामले में छात्रसंगठनों ने केंद्रीय मंत्रियों
स्मृति ईरानी, बंडारू दत्तात्रेय आदि को दोषी माना है। भीमसेना की जिला
इकाई, डॉ अंबेडकर छात्रावासियों ने केंद्रीय मंत्रियों, कुलपति पोंडिला व
एबीवीपी का संयुक्त रुप से पुतला जलाकर विरोध किया। विरोध सभा का आयोजन कर
राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र जिला प्रशासन को दिया गया।
विरोध सभा को संबोधित करते हुए भीमसेना के संरक्षक शशिकांत ने कहा कि रोहित वेमुला की आत्महत्या हिंदूवादी संगठनों व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुंठित मानसिकता व चरमपंथी विचारधारा का परिणाम है। दोनों केंद्रीय मंत्री आत्महत्या के उकसाने के लिए जिम्मेदार हैं।
जो देश के सभी विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में गौतम बुद्घ, डॉ भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा राव फूले, शाहू जी महाराज, कांशीराम के विचारों के प्रभाव को दबाना चाहते हैं। लेकिन यह बहुजन विचारधारा निरंतर आगे बढ़ता जाएगा। डॉ अंबेडकर छात्रावास के वरिष्ठ छात्र अमित कुमार व राजेंद्र प्रसाद ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने कुलपति व एबीवीपी के छात्रनेेताओं को गिरफ्तार कर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
सभा को आरपी सिंह, पवित्र शंकर, रामशब्द, शैलेंद्र कुमार, नीरज, इंदल, हीरालाल, अमरेश कुमार निगम आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर इंद्रेश, दुर्गेश, संदीप, अजय कुमार राव, विध्याचल, राजेश, अनिल आदि मौजूद रहे।
आप की बैठक में घटना की निंदा
बस्ती। आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को बैठक करके हैदरावाद यूनिवर्सिटी में दलित छात्र रोहित वेमुला के आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेेय व स्मृति ईरानी को बर्खास्त किए जाने व गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद शहर में शास्त्री चौक से पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
जिला संयोजक भगवानदीन समदर्शी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इस मौके पर संगठन संयोजक प्रेमचंद्र चौधरी, ज्ञान प्रकाश पांडेय, नरेंद्र प्रताप सिंह, राज कुमार, मोतीलाल यादव, अजय, राजेश कुमार गुप्त, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।