फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   B. Tech student's body was found on railway track

रेलवे ट्रैक पर बीटेक के छात्र का शव मिला

Wed, 12 Oct 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 12 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
 B. Tech student's body was found on railway track
अज्ञात कारण से रेहान की हुई मौत । फाइल फोटो
मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के निकट स्थित टेढ़ी गुमटी के पास रेलवे ट्रैक के बीच युवक का शव मिलने से सनसनी  फैल गई। मृतक की पहचान नगर थानाक्षेत्र के बिरऊपुर निवासी मो. रेहान (18) के रूप में की गई। वह लखनऊ के एक इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन


उसके परिवार के लोगों का कहना है कि रेहान सोमवार दोपहर अपनी दवा लेने की बात कहकर घर से शहर के लिए निकला था। रेलवे के कीमैन ने सोमवार रात ट्रैक पर किसी का शव देखा तो इसकी जानकारी मुंडेरवा  पुलिस को दी। शव के पास एक टूटा मोबाइल मिला। उसकी सिम में मिले नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके भाई को सूचना दी। भाई अकरम ने बताया की शाम होने पर जब रेहान घर नहीं आया तो फोन किया गया। उसका मोबाइल बंद मिला। परिजनों ने रेहान के हत्या की आशंका जताई है। एसओ मुंडेरवा राम आशीष यादव ने कहा की पोस्टमार्टम बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed