फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Andedi forest on fire

अंधेड़ी जंगल में लगी आग

Sat, 07 May 2016 12:23 AM IST
basti
basti Updated Sat, 07 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Andedi forest on fire
बस्ती सदर रेंज के अंधेड़ी जंगल में शुक्रवार को दिन में अचानक लगी आग से जंगल धूधू कर जलने लगा। जंगल से सटे गांव सिक्टा के लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग कहीं गांव तक न पहुंच जाए इससे सहमे लोग आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। डेढ़ घंटे बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड, पुलिस टीम और ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अंधेड़ी जंगल में दोपहर 12 बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गई। जंगल से आग की लपटें उठती देख जंगल से सटे सिक्टा गांव के लोगों में अफरातफरी मच गई।  खरगोश, हिरन, जंगली सूअर, नील गाय आदि जंगल छोड़ भागने लगे। लोगों ने पुलिस, फायर ब्रिगेड को फोन कर घटना की जानकारी देने के बाद खुद गांव के लोग जंगल में लगी आग को बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

 

इस बीच फारेस्ट गार्ड और कुछ वन विभाग के वाचर भी पहुंच गए। हवा तेज चलने के कारण आग फैलती ही जा रही थी। आग के कारण जंगल में रहने वाले जीव जंतु जंगल छोड़ भागने भी लगे। इस बीच गनेशपुर चौकी की पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद चार बजे के करीब आग पर काबू पाया। वहीं  उप प्रभागीय निदेशक बस्ती  विनोद शंकर ने बताया कि अंधेड़ी जंगल में आग की सूचना के बाद विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को मौके पर तत्काल पहुंचने का निर्देश दिया गया था। वन विभाग के कर्मचारियों के प्रयास से ही आग बुझी है। अफसरों से नुकसान का आकलन करने को कहा गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed