{"_id":"5738cb6b4f1c1b202bac7339","slug":"advise-to-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल को चीन से बचना होगा: आदित्यनाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल को चीन से बचना होगा: आदित्यनाथ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
सांसद आदित्य नाथ प्रेस वार्ता की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। गोरखपुर के सांसद और गोरक्षपीठाधीश्वर आदित्यनाथ ने कहा है कि नेपाल चीन के बहकावे में आ रहा है। तिब्बत की तरह नेपाल को भी चीन अपने खूनी पंजे में जकड़ना चाहता है। नेपाल के नेताओं को सतर्क रहना होगा। नेपाल को चीन के खूनी पंजे से बचना होगा।
महंत आदित्यनाथ रविवार को बस्ती में अधिवक्ता केपी सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की रिपोर्ट जिसमें सीमा पर चीनी सैनिकों की संख्या बढ़ाने, रक्षा क्षमताओं में बढ़ोतरी के सवाल पर कहा कि चीन पर हम विश्वास नहीं कर सकते। पेंटागन की रिपोर्ट भारत के लिए चेतावनी तो है, मगर इसे लेकर बहुत घबराने की जरूरत नहीं है। चीन जानता है कि भारत अब 1962 वाला भारत नहीं है। वर्तमान में चीन की हालत खस्ता है भारत में चीन के प्रोडक्ट इस्तेमाल होना बंद हो जाएं तो चीन की अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी।
वर्ष 2008 के मालेगांव बम धमाकों में साध्वी प्रज्ञा को क्लीन चिट मिलने के सवाल पर कहा कि साध्वी और लेफ्टिनेंट पुरोहित दोनों के मामले में कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। कहा कि भगवा आतंकवाद के नाम पर छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। एटीएस महाराष्ट्र और एनआईए के दोषी अधिकारियों को इस मामले में सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रदेश में 2017 के विधानउ सभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की घोषणा में देर करने के सवाल पर कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व राष्ट्रीय दल है। समय आने पर प्रत्याशियों की घोषण कर दी जाएगी। हम विकास के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री अरुण भारती, डा. निर्मला सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।